मंगलवार, 7 जून 2016

People: Windows Phone की Phonebook

Windows Phone में Phonebook, Contacts या संपर्क को People कहते है| वैसे तो Android में भी आप अपने मोबाइल में सेव किये हुए Contacts को दुनिया के किसी भी कोने से देख सकते है| लेकिन उसके लिए हर बार आपको इमेल में सेव करने का विकल्प चुनना पड़ता है|

लेकिन Windows Phone में ऐसा नहीं है| इसमें आपके सभी Contacts एक ही जगह पर सेव होते है| आपको चुनने की जरूरत नहीं| इसमें भी Android की तरह  आपके पास Windows Phone होने का यह भी फायदा है की आप अपने मोबाइल में सेव किये हुए Contacts को दुनिया के किसी भी कोने से देख सकते है: people.live.com के द्वारा|

लेकिन यदि आपके पास Windows Phone है और आपके PC या Laptop पर भी Windows 8 या 10 है, तो आपको ब्राउज़र में जाने की भी जरूरत नहीं और हर बार फोन की छोटी स्क्रीन में टाइप करने या देखने की भी जरूरत नहीं|

Windows 8 और 10 के साथ "People" एप्प पहले से ही installed रहती है| यदि आपने अपने Windows Phone और डेस्कटॉप पर एक ही इमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन किया है, तो आप अपने Contacts को People एप्प के द्वारा आसानी से देख सकते है, उसे Edit, Update, Delete कर सकते है और नया Contact जोड़ भी सकते है|

इसके लिए आपको मोबाईल की छोटी स्क्रीन पर आँखे फोड़ने की जरूरत नहीं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें