गुरुवार, 9 जून 2016

Easy Transfer app

विन्डोज़ फोन में इजी ट्रांसफर एप्प के द्वारा ब्लूटूथ से कई गुना ज्यादा तीव्र गति से डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है| बस आपके पास वाई-फाई होना आवश्यक है| यदि आ फोन वाई-फाई झोन में नहीं है, तो आपको हॉटस्पॉट (जिसको विन्डोज़ की परिभाषा में Internet Sharing कहते है|) के द्वारा फोन को कनेक्ट करना होगा|

वैसे तो इस काम के लिए Xender, Portal Pushbucket जैसी एप्प के जरिए भी यह काम कर सकते है, लेकिन ऐसी ज्यादातर एप्प केवल एंड्राइड फोन में ही सपोर्ट करती है| यद्यपि Easy Transfer app भी केवल विन्डोज़ फोन में ही सपोर्ट करती है, लेकिन सामनेवाला फोन हो या डेस्कटॉप, उसे डेटा ट्रांसफर के लिए केवल और केवल एक सामान्य वेब ब्राउज़र की ही जरूरत पड़ती है|

ख़ास बात: दोनों डिवाइस एक ही राउटर या हॉटस्पॉट में होने चाहिए| हॉटस्पॉट में यदि एक मोबाईल सर्वर है, तो भी चलेगा|

आपको सिर्फ इतना ही करना है: दोनों डिवाइस वाई-फाई झोन में आने के बाद आपके विन्डोज़ फोन में Easy Transfer app को खोले| फिर उसमे एक नंबर दिखेगा;

http://192.168.xxx.xxx

आपको सिर्फ इस नंबर को दुसरे डिवाइस के ब्राउज़र में टाइप करना है और फिर विन्डोज़ फोन के अन्दर का सारा का सारा डेटा आप फोल्डर समेत देख पाएंगे| आप upload करके इसमें डेटा भेज सकते है और download करके डेटा ले भी सकते है|

बहुत आसान है; क्योंकि आप इसके द्वारा किसी भी स्मार्टफोन, PC और लेपटोप पर आसानी से डेटा ट्रांसफर कर सकते है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें