सोमवार, 6 जून 2016

OneNote

OneNote नामक एप्प माइक्रोसोफ्ट द्वारा निर्मित एक डिज़िटल डायरी है| जो आपको महत्वपूर्ण बाते संगृहीत करने की सुविधा देती है| इसका वैसे तो कोई खास उपयोग नहीं है, लेकिन यदि आप एक विन्डोज़ फोन यूज़र है, तो यह डिजिटल डायरी आपके लिए बहुत मददगार है|

OneNote के ज़रिए आप बड़े बड़े Paragraphs, Lists, Images इत्यादि को आपके विन्डोज़ 8 या 10 के डेस्कटॉप से टाइप करके आपके मोबाइल पर आसानी से ले सकते है| बशर्ते दोनों में OneNote Installed हो और दोनों एक ही इ-मेल आई-डी से रजिस्टर्ड हो|

OneNote में List दो तरह के होते है| एक Bullet List और एक To-do List. Bullet List आपको एक आसान-सी सूची बनाने के लिए होता है| जबकी To-do List में आप जरूरत पड़ने पर किसी चीज को मार्क कर सकते है| जैसे आपने शोपिंग लिस्ट के लिए To-do List बनाया है, तो शापिंग के समय आप उन सभी चीजो को मार्क कर सकते है, जो आपने खरीद ली है|

OneNote में आप कुछ भी टाइप करने के बाद उसे सेव करने की जरूरत नहीं है| आपको केवल दोनों Devises में Sync पर क्लिक करना है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें